लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-एम के छात्रों ने कोविड-19 के बारे में जागरुकता के लिए गेम विकसित किया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:21 IST

Open in App

चेन्नई, दो नवम्बर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी-एम) के छात्रों ने कोविड-19 को लेकर जागरूकता उत्पन्न करने के लिए एक बहुभाषी निःशुल्क डिजिटल गेम विकसित किया है। यह जानकारी प्रमुख संस्थान ने सोमवार को दी।

संस्थान ने कहा, ‘‘आईआईटीएम कोविड गेम’’ लोकप्रिय 'सुपर मारियो' गेम से प्रेरित है और यह अंग्रेजी के अलावा असमी, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध है।’’

सरकार द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ खुद को सुरक्षित रखने के लिए घोषित सावधानियों के महत्व पर आम जनता, विशेषकर बच्चों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए छात्रों ने ब्राउज़र-आधारित डिजिटल गेम विकसित किया है।

आईआईटी-एम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह गेम प्रसिद्ध सुपर मारियो गेम से प्रेरित है। इसमें एक पात्र होता है जो विभिन्न सही चीजों जैसे मास्क लगाना, हाथ धोने के साथ ही उन चीजों का सामना करना है जिनसे बचना है जैसे गले मिलना, हाथ मिलाना आदि।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘जब पात्र सही चीजें करता है, अंक जुड़ते रहते हैं। यदि पात्र किसी गलत चीज से बचने में विफल रहता है, तो परिणाम उजागर करने के लिए अंक काट दिए जाते हैं। खेल एक मिनट तक चलता है और खिलाड़ियों को अधिकतम अंक हासिल करना होता है।’’

यह गेम उन छात्रों द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने जनवरी-मई 2020 सेमेस्टर के दौरान ‘लेट्स प्ले टू लर्न’ नामक नौ-क्रेडिट ऐच्छिक पाठ्यक्रम लिया था, जिसमें उन्हें खेल-आधारित शिक्षण उपकरण और तकनीक सिखाई गई थीं।

गेम को पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन पर खेला जा सकता है।

यह गेम नि:शुल्क उपलब्ध है और यह गेम इसकी वेबसाइट पर खेला जा सकता है। साथ ही यह आईआईटी मद्रास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

आईआईटी-एम के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर प्रीति अगलायम ने कहा, ‘‘आईआईटी-एम कोविड गेम एक छोटा लेकिन बहुत ही सार्थक और आकर्षक योगदान है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos