लाइव न्यूज़ :

आईआईटी खड़गपुर के छात्र ने इंदौर स्थित घर में आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा ‘‘आई क्विट’’

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:07 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 21 अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के 19 वर्षीय छात्र ने अपने इंदौर स्थित घर में बुधवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह अवसाद के कारण उठाया गया कदम लगता है।

शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सार्थक विजयवत (19) का शव स्कीम नंबर 78 क्षेत्र के उसके घर की बाल्कनी में फांसी के फंदे पर बुधवार रात झूलता मिला। एएसपी के मुताबिक विजयवत आईआईटी की ऑनलाइन कक्षाओं में अपने घर से शामिल हो रहा था।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने वाले आईआईटी छात्र के पिता जयंत विजयवत राज्य सरकार के नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) में अतिरिक्त निदेशक हैं।

एएसपी ने बताया कि आत्महत्या से पहले आईआईटी छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने ‘‘आई क्विट’’ लिखने के साथ अपनी पढ़ाई और परिवार के बारे में अलग-अलग बातें लिखकर निराशा का इजहार किया है।

उन्होंने बताया, ‘‘इस पत्र की जांच की जा रही है। पहली नजर में लगता है कि आईआईटी छात्र अवसाद से जूझ रहा था और इसी समस्या के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया। उसकी आत्महत्या की वजह को लेकर विस्तृत तहकीकात की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो