लाइव न्यूज़ :

आईआईटी खड़गपुर के छात्र ने इंदौर स्थित घर में आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा ‘‘आई क्विट’’

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:21 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 21 अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के 19 वर्षीय छात्र ने अपने इंदौर स्थित घर में बुधवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह अवसाद के कारण उठाया गया कदम लगता है।

शहर के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सार्थक विजयवत (19) का शव स्कीम नंबर 78 क्षेत्र के उसके घर की बाल्कनी में फांसी के फंदे पर बुधवार रात झूलता मिला। एएसपी के मुताबिक विजयवत आईआईटी की ऑनलाइन कक्षाओं में अपने घर से शामिल हो रहा था।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने वाले आईआईटी छात्र के पिता जयंत विजयवत राज्य सरकार के नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) में अतिरिक्त निदेशक हैं।

एएसपी ने बताया कि आत्महत्या से पहले आईआईटी छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने ‘‘आई क्विट’’ लिखने के साथ अपनी पढ़ाई और परिवार के बारे में अलग-अलग बातें लिखकर निराशा का इजहार किया है।

उन्होंने बताया, ‘‘इस पत्र की जांच की जा रही है। पहली नजर में लगता है कि आईआईटी छात्र अवसाद से जूझ रहा था और इसी समस्या के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया। उसकी आत्महत्या की वजह को लेकर विस्तृत तहकीकात की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे