लाइव न्यूज़ :

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मुकेश शर्मा डब्‍लूएचओ के सलाहकार बने

By भाषा | Updated: June 12, 2021 17:35 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) 12 जून भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े प्रोफेसर मुकेश शर्मा को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य तकनीकी सलाहकार समूह का मानद सदस्य नियुक्त किया गया है।

आईआईटी कानपुर ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार तकनीकी सलाहकार समूह के सदस्यों को दुनिया भर से चुना जाता है और महानिदेशक, डब्ल्यूएचओ द्वारा उसकी नियुक्ति की जाती है। ये वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी मामलों को लेकर लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार वायु गुणवत्ता विशेषज्ञ प्रोफेसर शर्मा ने नीतिगत जुड़ाव के साथ गहन अनुसंधान किया है। वह डब्ल्यूएचओ, जिनेवा, इंटरनेशनल काउंसिल फॉर क्लीन ट्रांसपोर्ट, क्लीन एयर एशिया यूनाइटेड नेशनल एनवायरनमेंटल प्रोग्राम, बैंकॉक और विश्व बैंक से जुड़े रहे हैं। शर्मा 194 सदस्य राष्ट्रों में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए हस्तक्षेप / नीतियों पर डब्ल्यूएचओ सलाहकार समूह का हिस्सा होंगे।

आईआईटी, कानपुर के निदेशक अभय करंदीकर ने शर्मा को बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos