लाइव न्यूज़ :

आईआईटी जोधपुर ने राजस्थान के स्कूलों के लिए कम कीमत वाला जल शुद्धिकरण इकाई विकसित किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जोधपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में स्कूलों के लिए कम कीमत वाला जल शुद्धिकरण और शोधन इकाई विकसित किया है।

जल शुद्धिकरण इकाइयों में ‘अल्ट्राफिल्ट्रेशन’ (यूएफ) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है ताकि बेहतर उपयोग के लिए जल का शुद्धिकरण और शोधन सुनिश्चित हो सके। विकसित की गई इस इकाई को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है और इसे शुरूआत में राजस्थान के जोधपुर, सिरोही तथा झुंझुनू जिलों के ग्रामीण इलाकों में पांच स्कूलों में स्थापित किया गया है।

संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक, महामारी के मद्देनजर दिन में कई बार हाथ धोना, सार्वजनिक स्थानों पर फर्श साफ करना एक नियमित व्यवहार हो गया है।

संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रदीप के. तिवारी ने कहा, ‘‘इसके लिए जल की जरूरत बढ़ रही है, इसलिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में अपशिष्ट जल की मात्रा भी बढ़ रही है। इसलिए, एक स्मार्ट जलआपूर्ति ग्रिड, जल बजट प्रणाली और जल ऑडिट की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका समाधान करने के लिए आईआईटी जोधपुर समाज के फायदे के लिए समग्र तरीके से जल की मात्रा एवं गुणवत्ता जरूरतों के लिए अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर रहा है। ’’

अनुसंधान टीम के मुताबिक, अपशिष्ट जल शोधन इकाई राजस्थान जैसे जल की कमी वाले क्षेत्रों में हाथ धोने की आदत को प्रोत्साहित करेगा।

तिवारी ने कहा, ‘‘कंपनी सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष और इस तरह के अन्य सहयोग का उपयोग कर संस्थान जोधपुर और इसके आसपास के इलाकों में करीब 25 स्कूलों में ऐसी इकाइयां लगाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान