लाइव न्यूज़ :

आईआईटी ने यूवी प्रौद्योगिकी से लैस ‘संदूक’ का किया निर्माण, खाने के सामान को बनाएगा संक्रमण मुक्त

By भाषा | Updated: April 10, 2020 16:02 IST

आईआईटी ने पराबैंगनी कीटाणुनाशक विकिरण प्रौद्योगिकी से लैस संदूकनुमा एक उपकरण विकसित किया है। जिसमें, वह घर की दहलीज पर रखने तथा खाद्य सामग्री और बैंक नोट समेत बाहर से आने वाली हर सामग्री को इसमें डाल कर संक्रमण मुक्त बनाने की सलाह देते हैं ताकि कोविड-19 के खिलाफ जंग को बल मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने पराबैंगनी कीटाणुनाशक विकिरण प्रौद्योगिकी से लैस संदूकनुमा एक उपकरण विकसित किया है।जब इस संदूक का व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू किया जाएगा तब यह 500 रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध होने लगेगा।

नई दिल्लीःभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने पराबैंगनी कीटाणुनाशक विकिरण प्रौद्योगिकी से लैस संदूकनुमा एक उपकरण विकसित किया है और वह इसे घर की दहलीज पर रखने तथा खाद्य सामग्री और बैंक नोट समेत बाहर से आने वाली हर सामग्री को इसमें डाल कर संक्रमण मुक्त बनाने की सलाह देते हैं ताकि कोविड-19 के खिलाफ जंग को बल मिल सके।

आईआईटी रोपड़ की टीम के मुताबिक, जब इस संदूक का व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू किया जाएगा तब यह 500 रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध होने लगेगा। यह उपकरण सामग्रियों को संक्रमणमुक्त बनाने में 30 मिनट का समय लेगा और टीम ने इसमें से सामान बाहर निकालने से पहले 10 मिनट तक उसे और छोड़ने की सलाह दी है। आईआईटी रोपड़ के वरिष्ठ साइंटिफिक अधिकारी नरेश राखा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग केवल सामाजिक दूरी बनाए रखने और घर से बाहर न निकलने से ही खत्म नहीं होती।

आने वाले दिनों और हफ्तों में, हर संभव चीज के साथ सतर्क रहना बहुत जरूरी हो जाएगा। हमने ऐसा उपकरण विकसित किया है जो हमारे घरों में उपयोग होने वाले किसी संदूक की तरह दिखता है और हम सलाह देते हैं कि इसे दहलीज पर या प्रवेश द्वार के करीब रखा जाए।” उन्होंने कहा, “ अभी कई ऐसे लोग होंगे जो सब्जियों को इस्तेमाल से पहले गर्म पानी में धोते होंगे लेकिन यह बैंक नोट या पर्स के साथ नहीं किया जा सकता।

इसलिए हमने हर चीज को संक्रमणमुक्त करने के लिए साझा समाधान विकसित किया है।” टीम ने सुझाव दिया कि बाहर से आने वाला सारा सामान मसलन बैंक नोट, सब्जियां, दूध के पैकेट, डिलिवरी के जरिए आने वाला सामान, घड़ी, वॉलेट, मोबाइल फोन या कोई भी दस्तावेज इस्तेमाल से पहले इस संदूक में डाला जाए। राखा ने कहा, “यह उपकरण पराबैंगनी कीटाणुनाशक विकिरण प्रौद्योगिकी पर आधारित है जो वाटर प्यूरीफाइर्स में इस्तेमाल होती है। हम सख्त सलाह देते हैं कि संदूक के अंदर की रोशनी को सीधे न देखा जाए क्योंकि यह नुकसानदेह हो सकती है।”

टॅग्स :दिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया