लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-गुवाहाटी के छात्रों ने किसानों को फसल के प्रबंधन में मदद के लिए बनाया ऐप

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 दिसंबर आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों और एनआईटी सिल्चर तथा डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने किसानों को उनकी फसल के प्रबंधन में मदद करने के लिए एक बहुभाषी ऐप ‘एगस्पीक’ तैयार किया है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के जरिए किसानों को उनके उत्पादों के बारे में लक्ष्य तैयार करने के लिए यह ऐप तैयार किया गया है । अपने स्मार्टफोन या कम्यूटर पर ऐप के जरिए किसान कृषि संबंधी गतिविधियों का प्रबंधन कर सकते हैं।

आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर टीजी सीताराम ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि ‘‘हमारे छात्र देश के किसानों के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी लाने पर काम कर रहे हैं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘एगस्पीक’ में बहुभाषा सुविधा है और असमिया भाषा का भी इसमें विकल्प है। इस ऐप में फसल के संबंध में 20 स्थानीय कारकों पर विचार किया गया है। जैसे कि तापमान, बारिश, सूर्य दिखाई देने का समय, मृदा की स्थिति समेत अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए किसानों को फसल से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए पहले ही यह सचेत कर देगा। इससे किसान अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया