आईआईटी गोवा बनेगा, लोगों की मांगों पर चर्चा की जाएगी: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:14 IST2021-01-03T18:14:26+5:302021-01-03T18:14:26+5:30

IIT Goa to be formed, people's demands will be discussed: Chief Minister | आईआईटी गोवा बनेगा, लोगों की मांगों पर चर्चा की जाएगी: मुख्यमंत्री

आईआईटी गोवा बनेगा, लोगों की मांगों पर चर्चा की जाएगी: मुख्यमंत्री

पणजी, तीन जनवरी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि राज्य के सत्तारी तालुका में प्रस्तावित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर स्थानीय निवासियों के विरोध के बावजूद बनेगा और उनकी सभी मांगों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने शेल-मौलिम में उस स्थल का दौरा किया था जहां आईआईटी का निर्माण प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम स्थानीय लोगों की मांगों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। परियोजना अभी खत्म नहीं हुई है। निर्माण के लिए औपचारिकताएं चल रही हैं।"

उन्होंने कहा कि आईआईटी परियोजना के तहत गांव में एक पुलिस चौकी भी बनायी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के लोग परियोजना के खिलाफ पिछले चार महीनों से स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और काम बाधित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: IIT Goa to be formed, people's demands will be discussed: Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे