लाइव न्यूज़ :

आईआईटी गांधीनगर ने दूसरे संस्थानों में कोविड देखभाल सुविधा बनाने में मदद के लिए श्वेतपत्र जारी किया

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधीनगर ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए शैक्षणिक एवं अन्य संस्थानों में कोविड देखभाल सुविधा बनाने में मदद की खातिर श्वेत पत्र जारी किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, परिसर के अंदर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए संस्थान ने पिछले महीने कोविड-19 देखभाल सुविधा केंद्र का निर्माण किया था।

आईआईटी गांधीनगर के निदेशक सुधीर जैन ने कहा, ‘‘हम वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं जिसमें एक-दूसरे की देखभाल करने और सहयोग करने की जरूरत है। हमारे संस्थान में मानक संचालन प्रक्रिया का लाभ नहीं था कि हम शुरुआत करते। हमने हर चुनौती का सामना किया और प्रक्रिया के दौरान सबक सीखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्वेत पत्र इस उम्मीद के साथ तैयार किया गया है कि हमारे अनुभव एवं सबक से महामारी के दौरान इस तरह की सुविधा तैयार करने के इच्छुक दूसरे संस्थान लाभान्वित होंगे।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों, सामुदायिक हॉल, पंचायत भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय सोसायटी एवं अन्य समुदायों के बीच 30 बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केंद्र का निर्माण करने की वकालत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया