लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-जी ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार छात्र को निलंबित किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:50 IST

Open in App

गुवाहाटी, पांच अप्रैल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटी-जी) ने एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार छात्र को निलंबित कर दिया है।

आईआईटी गुवाहाटी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि छात्र ने यह गंभीर अपराध किया है, जिसके कारण तीन अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया। संस्थान की छात्र अनुशासन समिति की सिफारिश पर विद्यार्थी को चार अप्रैल से निलंबित किया जाता है।

बयान के अनुसार, घटना में शामिल होने के आरोपी चार अन्य छात्रों के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। संस्थान के परिसर में इन सभी को एक दूसरे से अलग-थलग रखा गया है और आंतरिक जांच के साथ आगे की पुलिस कार्रवाई के लिए उन्हें फिर से बुलाया जायेगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘संस्थान ऐसे घृणित कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और परिसर में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इस तरह के कृत्य संस्थान के अनुशासन नियमों का गंभीर उल्लंघन हैं और छात्रों, छात्रावास में रहने वालों और परिसर के निवासियों की सुरक्षा से समझौता करना है तथा संस्थान के माहौल को बिगाड़ने वाला है। संस्थान ने ऐसी घटनाओं को भविष्य में होने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ा दिये हैं।’’

आईआईटी-जी ने दावा किया कि मीडिया का एक वर्ग घटना और संस्थान को लेकर ‘‘अपुष्ट खबरें’’ दे रहा है कि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती पीड़िता को डॉक्टरों की सलाह के बगैर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। यह एक संवेदनशील मामला है। मीडिया से अनुरोध है कि वह जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करे और मामले को सनसनीखेज बनाने से बचे।

आईआईटी-जी के एक छात्र को 29 मार्च को संस्थान की ही एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता छात्रा गुजरात से है। उसने अपने बयान में दावा किया कि 29 मार्च को होली के उत्सव के दौरान आईआईटी-जी के छात्रावास में आरोपी ने उसके पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिला दी और उससे छेड़खानी की थी। आरोपी मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग का छात्र है।

छात्रा ने कहा कि पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गयी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद संस्थान के अधिकारी छात्रा को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये और बाद में पुलिस से संपर्क किया।

महिला के बयान के आधार पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अमीनगांव के सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जेल भेज दिया।

महिला अभी खतरे से बाहर है और उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह