लाइव न्यूज़ :

आईआईटी निदेशक अमेरिकी नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के अंतरराष्ट्रीय सदस्य चुने गये

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गांधीनगर के निदेशक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुधीर के जैन को अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (एनएई) के एक अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुना गया है।

एनएई पूरे विश्व से इंजीनियरों, व्यापार जगत के नेताओं और शिक्षाविदों का प्रमुख स्वतंत्र निकाय हैं।

वर्तमान में, अमेरिकी एनएई में भारत से केवल 16 अन्य अंतरराष्ट्रीय सदस्य हैं, जिनमें रतन टाटा, मुकेश अंबानी, एन आर नारायण मूर्ति, किरण मजूमदार शॉ और रघुनाथ ए माशेलकर शामिल हैं।

संस्थान से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘जैन 2021 में चुने गए 23 अंतरराष्ट्रीय सदस्यों और आईआईटी के एकमात्र वर्तमान निदेशक हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित निकाय के लिए चुना गया। तीन अक्टूबर, 2021 को एनएई की वार्षिक बैठक के दौरान उन्हें औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा। अमेरिका एनएई द्वारा मंगलवार को यह घोषणा की गई थी। संस्थान में 2,355 अमेरिकी सदस्य और 298 अंतरराष्ट्रीय सदस्य हैं।’’

जैन वर्तमान में आईआईटी, गांधीनगर के निदेशक के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए सेवा दे रहे हैं। उन्हें एनएई द्वारा ‘‘विकासशील देशों में भूकंप इंजीनियरिंग में नेतृत्व’’ के लिए उद्धृत किया गया है।

उन्हें 2020 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण