लाइव न्यूज़ :

परिवहन शोध एवं चोट निवारण केंद्र स्थापित करेगा आईआईटी दिल्ली

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली एक परिवहन अनुसंधान और चोट निवारण केंद्र (टीआरआईपी-सी) स्थापित करेगा जो शैक्षणिक कार्यक्रमों की पेशकश करेगा और भारत तथा समान सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले क्षेत्रों में सुरक्षित परिवहन और शहरी गतिशीलता विकल्पों के लिए मानक विकसित करने का प्रयास करेगा।

अधिकारियों के अनुसार, केंद्र उन पेशेवरों को भी प्रशिक्षित करेगा जो सुरक्षित परिवहन बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के लिए कौशल से लैस हैं।

संस्थान एक अंतःविषय कार्यक्रम के रूप में 2002 से परिवहन अनुसंधान एवं चोट निवारण कार्यक्रम (टीआरआईपीपी) चला रहा है। प्रोग्राम की स्थापना यातायात सुरक्षा विशेषज्ञ दिनेश मोहन ने की थी, जिनकी पिछले महीने कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई थी।

केंद्र मानव शक्ति को प्रशिक्षित करेगा और सुरक्षित एवं टिकाऊ परिवहन में विशेषज्ञ तैयार करेगा। इसका उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ संकाय, छात्रों और कर्मचारियों को आकर्षित करना है।

टीआरआईपीपी के समन्वयक के रामचंद्र राव ने कहा, ‘‘आगामी केंद्र में एक अंतःविषय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाने के लिए एक अनूठा स्वरूप है और लक्ष्य मूल अनुसंधान विषयों के माध्यम से अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने का होगा जो सुरक्षित परिवहन और शहरी गतिशीलता विकल्पों के मानकों को विकसित करने का प्रयास करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!