लाइव न्यूज़ :

आईआईटी दिल्ली के छात्र मिश्रित प्रारूप में परीक्षा को लेकर आशंकित

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन का मिश्रित प्रारूप में परीक्षा लेने का फैसला सभी के लिये समान अवसर नहीं प्रदान करता है।

संस्थान के अधिकारियों ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक परीक्षा आयोजित की जायेगी जहां छात्र घर से या परिसर आकर उपस्थित हो सकते हैं और इसमें भेदभाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

वहीं, छात्रों का कहना है कि जो छात्र परिसर आते हैं, उन्हें अपने विभाग को सूचना देनी होगी और कक्षा में परीक्षा देनी होगी और जो छात्र नहीं लौटे हैं, उनके पास आनलाइन माध्यम से परीक्षा देने का विकल्प होगा और इससे एकरूपता नहीं बन पायेगी ।

इस संबंध में आईआईटी छात्रों ने ऑनलाइन याचिका अभियान शुरू किया है और इस पर 650 हस्ताक्षर हैं ।

इसमें कहा गया है कि सभी लोग शामिल नहीं हो रहे, इसका अर्थ यह है काफी संख्या में छात्र अपनी सुविधा के अनुसार घर से परीक्षा देंगे ।

याचिका में कहा गया है कि ऐसी स्थिति नहीं हो सकती जहां 50 प्रतिशत छात्र परीक्षा घर से दें और शेष छात्रों को केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा देने को कहा जाए । परीक्षा के लिये माहौल महत्वपूर्ण और इस भेदभाव से एकरूपता नहीं बन पायेगी ।

संस्थान के अकादमिक डीन शांतनु राय ने कहा, ‘‘ इसमें पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं है । जब तक छात्र परिसर में है, तब तक कक्षा में आने और परीक्षा देने में मुझे कोई समस्या नजर नहीं आती। परीक्षा उनके लिये ही है और कक्षा में उपस्थित होने में क्या बुराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो