लाइव न्यूज़ :

आईआईटी दिल्ली ने स्वदेशीकरण के प्रयास तेज करने के लिए वायु सेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-दिल्ली और भारतीय वायु सेना ने विभिन्न हथियार प्रणालियों के रख-रखाव के स्वदेशी समाधान समेत अलग-अलग परियोजनाओं के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आईआईअी-दिल्ली और वायु सेना ने एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका लक्ष्य वायुसेना की आवश्यकताओं को पूरा करना और आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए स्वदेशीकरण के प्रयासों को तेज करना है।

भारतीय वायु सेना की हेडक्वार्टर मेंटिनेंस कमांड में डिप्टी सीनियर मेंटेनेंस स्टाफ ऑफिसर एयर वाइस मार्शल समीर वी बोराडे और आईआईटी-दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख एम आर रवि ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘समझौता ज्ञापन के दायरे के तहत, भारतीय वायु सेना ने प्रौद्योगिकी विकास और विभिन्न हथियार प्रणालियों के रख-रखाव के लिए स्वदेशी समाधान खोजने हेतु अहम क्षेत्रों की पहचान की है। आईआईटी-दिल्ली व्यवहार्यता अध्ययन और प्रारूप विकसित करने के लिए पर्याप्त अनुसंधान के साथ सहयोग और परामर्श प्रदान करेगा।’’

आईआईटी-दिल्ली ने 2017 में संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित किया था, जो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा वित्त पोषित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर