लाइव न्यूज़ :

आईआईटी दिल्ली ने देशभर के अनुसंधानकर्ताओं के लिए प्लेटफॉर्म शुरू किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर देश भर के अनुसंधानकर्ता अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली की अत्याधुनिक केंद्रीय अनुसंधान सुविधा (सीआरएफ) में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे और संस्थान ने इस उद्देश्य के लिए मंगलवार को एक मंच की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आईआईटी दिल्ली के निदेशक, वी रामगोपाल राव ने कहा, ‘‘आईआईटी दिल्ली ने सीआरएफ में अनेक अत्याधुनिक सुविधाओं को स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च किये हैं या खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे पास 50 से अधिक विभिन्न सुविधाएं हैं जो सीआरएफ के स्वामित्व वाली हैं या उसके द्वारा अपनाई गयी हैं। ये उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। अगले दो साल में इनकी संख्या दोगुनी हो सकती है।’’

प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके भारत में कोई भी सीआरएफ की सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। इससे नयी दिल्ली स्थित मुख्य परिसर और हरियाणा के सोनीपत स्थित परिसर में सीआरएफ की समस्त सुविधाएं देशभर के अनुसंधानकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह