लाइव न्यूज़ :

आईआईटी दिल्ली ने ओमीक्रोन का 90 मिनट में पता लगाने वाली जांच विकसित की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:35 IST

Open in App

(गुंजन शर्मा)

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के अनुसंधानकर्ताओं ने ‘‘90 मिनट के अंदर’’ कोविड-19 के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पता लगाने वाली आरटी-पीसीआर आधारित एक जांच पद्धति विकसित की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वर्तमान में, विश्व भर में ओमीक्रोन की पहचान या जांच अगली पीढ़ी की ‘सीक्वेंसिंग’ (अनुक्रमण) आधारित पद्धतियों से की जाती है, जिसमें तीन दिन से अधिक समय लगता है।

संस्थान ने अपनी कुसुम स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइसेंज द्वारा विकसित त्वरित जांच पद्धति के लिए एक भारतीय पेटेंट अर्जी दी है और वह संभावित औद्योगिक साझदेारों के साथ वार्ता शुरू करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

आईआईटी दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह जांच पद्धति विशेष उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) पर आधारित है जो ओमीक्रोन स्वरूप में मौजूद है और सार्स-कोवी-2 के अन्य मौजूदा स्वरूपों में अनुपस्थित है। ’’

उन्होंने कहा कि कृत्रिम डीएनए टुकड़ों का उपयोग कर जांच में ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में,विश्व भर में ओमीक्रोन स्वरूप की पहचान अगली पीढ़ी की सीक्सवेंसिंग पद्धति से की जाती है जिसमें तीन दिन से अधिक समय लगता है। आरटी-पीसीआर आधारित जांच का उपयोग कर 90 मिनट के अंदर ओमीक्रोन स्वरूप की मौजूदगी का पता लगाना संभव हो जाएगा। ’’

यह पद्धति जांच में आने वाली लागत को घटा कर इसे देश की बड़ी आबादी के लिए वहनीय बना देगी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से इस जांच पद्धति वाली किट को मंजूरी मिलने के बाद इसे बाजार में उतार दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि देश में ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 38 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग