लाइव न्यूज़ :

आईआईटी दिल्ली और आयुर्वेद संस्थान मिलकर जड़ी बूटियों से मरहम पट्टी बनाएंगे

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने जड़ी बूटियों से मरहम पट्टी, खाद्य तेल के पुन: उपयोग के हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिए औषधीय यौगिक बनाने समेत सात परियोजनाओं पर साझेदारी में काम करने के लिए हाथ मिलाया है।

आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी के साथ परंपरागत ज्ञान के संगम से समाज को व्यापक रूप से बेहतर स्वास्थ्य देखभाल विकल्प प्रदान करके लाभान्वित किया जा सकता है। इन चिकित्सा पद्धतिओं को दुनियाभर में और स्वीकार्य बनाने की दिशा में परंपरागत ज्ञानपद्धति को मान्यता देना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परियोजनाएं दो साल के लिए हैं और इनके अंत में उक्त क्षेत्र में बेहतर समझ विकसित हो सकती है।’’

एआईआईए की निदेशक तनुजा नेसारी ने कहा, ‘‘दोनों संस्थानों का उद्देश्य अनेक आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं के लिए नवोन्मेषी निदान उपकरण और तकनीक विकसित करने के लिहाज से आयुर्वेदिक निदान तथा उपचार के बुनियादी सिद्धांतों की गहन समझ विकसित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां