लाइव न्यूज़ :

आईआईटी समिति ने हाथियों को रोकने के लिए नाइट विजन कैमरा, सौर बाड़ लगाने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:40 IST

Open in App

कोच्चि, 10 अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पलक्कड द्वारा स्थापित एक समिति ने संस्थान के निर्माणाधीन परिसर में हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए नाइट विजन कैमरे, सौर बाड़ और त्वरित प्रतिक्रिया टीम, जैसे कुछ कदम सुझाए हैं।

संस्थान के निर्माणाधीन परिसर में हाल में निकट के एक जंगल से आए 17 हाथियों का एक झुंड देखा गया था।

समिति के सुझाव, मुख्य वन संरक्षक, पूर्वी क्षेत्र, पलक्कड द्वारा केरल उच्च न्यायालय को अवगत कराये जाने के बाद प्रकाश में आए हैं। दरअसल, अदालत ने भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए राज्य सरकार से पिछले महीने एक रिपोर्ट मांगी थी।

समिति ने परिसर में समय-समय पर झाड़ियों को भी हटाने का सुझाव दिया है ताकि हाथियों के लिए वहां चारा उपलब्ध नहीं हो सके और दूर तक आसानी से दृष्टि जा सके। साथ ही हाथियों को रोकने वाले अवरोधक लगाये जाएं और परिसर की चहारदीवारी मजबूत की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो