लाइव न्यूज़ :

आईआईटी बंबई ने ट्विटर का सीईओ बनाए जाने पर अपने पूर्व विद्यार्थी पराग अग्रवाल को बधाई दी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:03 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई ने अपने पूर्व विद्यार्थी पराग अग्रवाल को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर पदोन्नत किए जाने पर मंगलवार को बधाई दी।

संस्थान ने ट्वीट किया, “हमारे पूर्व छात्र डॉ पराग को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किए जाने पर बधाई। डॉ अग्रवाल ने 2005 में आईआईटी बंबई से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2011 में ट्विटर के लिए काम शुरू किया था और 2017 में वह सीटीओ नियुक्त किए गए थे।”

मुंबई में जन्मे पराग की मां सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका हैं। उनके पिता परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत थे और वहां वरिष्ठ पदों पर थे।

पराग (37) ने मुंबई के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से पढ़ाई की है। वह 2005 में अमेरिका चले गए। 2011 में, वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई करते हुए ट्विटर से जुड़ गए थे।

ट्विटर के निवर्तमान सीईओ डोरसी ने सोमवार को घोषणा की कि अग्रवाल कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। डोरसी ने उस कंपनी में 16 साल बाद सीईओ का पद छोड़ दिया जिसके वह सह-संस्थापक भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?