लाइव न्यूज़ :

आईआईएससी के स्टार्टअप पैथशोध को कोविड-19 जांच के लिए मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 19:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 मई भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में ‘सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड डवलेपमेंट’ के स्टार्टअप ‘पैथशोध हेल्थकेयर’ ने बुधवार को बताया कि उसे कोविड-19 आईजीएम और आईजीजी एंटीबॉडी के लिए अर्ध-मात्रात्मक विद्युत रासायनिक ‘एलिसा’ जांच के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई है।

‘पैथशोध’ ने एक बयान में कहा कि उसे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से बिक्री के लिए जांच किट बनाने का लाइसेंस मिल गया है। उसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मापदंडों के अनुसार फरीदाबाद स्थित ट्रांसनेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की मान्यता के बाद यह लाइसेंस मिला।

स्टार्टअप ने बताया कि यह प्रौद्योगिकी ‘सार्स-सीओवी-2 स्पाइक ग्लाइकोप्रोटीन (एस1) के लिए विशिष्ट आईजीएम और आईजीजी एंटीबॉडी की विद्युत रासायनिक रेडॉक्स गतिविधि के मापन पर आधारित है।

बयान में बताया गया कि ‘पैथशोध’ तकनीक अमेरिकी और भारतीय पेटेंट के तहत संरक्षित है। यह बाजार में उपलब्ध गुणात्मक रैपिड एंटीबॉडी जांच से अलग है।

आईआईएससी में सेंटर फॉर नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रोफेसर और डिविजन ऑफ इन्टर्डिसिप्लनेरी साइसेंस के डीन नवकांत भट ने कहा,‘‘कोविड-19 एंटीबॉडी संकेंद्रन की मात्रा पता करने की क्षमता समय के साथ गिरती एंटीबॉडी प्रतिक्रिया का अनुमान लगाने में अहम होगी और इससे संक्रमण बार-बार होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ने वाले संभावित असर का भी पता चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू