लाइव न्यूज़ :

आईआईएससी का टीका अन्य टीकों से है बेहतर : के सुधाकर

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 मई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) द्वारा विकसित किया जा रहा कोविड-19 टीका भरोसेमंद है क्योंकि परीक्षण में सामने आया है कि यह टीका इस वायरस को प्रभावहीन बनाने में वर्तमान टीकों से बेहतर है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मंत्री ने आईआईएससी के निदेशक प्रोफेसर गोविंदन रंगराजन के साथ चर्चा की और उनसे इस महामारी का मुकाबला करने के संस्थान का सहयोग मांगा।

इस चर्चा के दौरान निदेशक ने मंत्री को आईआईएससी में किये जा रहे विभिन्न अनुसंधानों के बारे में बताया जिनमें अधिक कार्यकुशल ऑक्सीजन सांद्रक एवं कोविड-19 टीके का विकास भी शामिल है। इस टीके का 30 डिग्री सेल्सियस तक के सामान्य तापमान पर भंडारण किया जा सकता है।

विज्ञप्ति के अनुसार प्रो. रंगराजन ने मंत्री को बताया कि आईआईएससी द्वारा विकसित किया जा रहा टीका भरोसेमंद है क्योंकि परीक्षण में सामने आया है कि यह टीका इस वायरस को प्रभावहीन बनाने में वर्तमान टीकों से बेहतर है।

विज्ञप्ति के मुताबिक यह टीका महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है तथा जनस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह बड़ा लाभकारी है क्योंकि इसके बाद सरकार टीके का वितरण तेजी और आसानी से बढ़ा पाएगी।

आईआईएससी ने 10 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) का एक ऑक्सीजन सांद्रक विकसित किया है जिसका बेंगलुरू मेडिकल कॉलेज में क्लीनिकल सत्यापन के वास्ते परीक्षण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस