लाइव न्यूज़ :

आईआईएससी रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी, कृत्रिम मेधा की मदद से कोविड-19 की त्वरित जांच पर कर रहा है काम

By भाषा | Updated: December 6, 2020 15:26 IST

Open in App

(गुंजन शर्मा)

नयी दिल्ली, छह दिसंबर बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के शोधकर्ता रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी तथा कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल से रक्त प्लाज्मा में कोविड-19 के बायोमार्कर (किसी भी रोग की गंभीरता के संकेतक) की त्वरित पहचान करने पर काम कर रहे हैं।

रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी एक रासायनिक विश्लेषण तकनीक होती है जिसमें किसी भी रासायनिक ढांचे, अवस्था आदि के बारे में पता लगाया जाता है। यह किसी भी पदार्थ के रासायनिक बंधों के साथ प्रकाश के संपर्क पर आधारित होती है।

शोधकर्ताओं के दल के मुताबिक कृत्रिम मेधा और गहन अध्ययन के माध्यम से कोविड-19 का पता लगाने की प्रक्रिया स्वत: एवं त्वरित होगी तथा जांच के लिए शरीर से कोई नमूना लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

परियोजना के प्रधान अध्ययनकर्ता एवं आईआईएससी में प्रोफेसर दीपांकर नंदी ने बताया, ‘‘कोविड-19 का त्वरित पता लगाने के लिए नई तकनीकें विकसित करने की तथा बड़े पैमाने पर जांच करने की बहुत आवश्यकता है, इसके साथ ही प्रोद्यौगिकी सस्ती भी होनी चाहिए। ऐसे में रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी प्रभावी साबित हो सकती है।’’

उन्होंने बताया कि बायोमेडिसिन में रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का बहुत इस्तेमाल होता है, खासकर रोगों का पता लगाने के काम में। दरअसल हर रोग में बायोकेमिस्ट्री में बदलाव आ जाता है।

यह अध्ययन भोपाल स्थित एम्स के सहयोग से किया जा रहा है।

नंदी ने बताया, ‘‘हमारा उद्देश्य संक्रमितों के रक्त प्लाज्मा में बायो मार्कर की पहचान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो