लाइव न्यूज़ :

आईआईएस अधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने सीबीआई के मुख्य सूचना अधिकारी का प्रभार संभालना

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने सोमवार को सीबीआई के मुख्य सूचना अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। यह पद मार्च से खाली पड़ा था।

1993 बैच के आईआईएस अधिकारी जोशी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे, जहां उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में तैनाती दी गई है।

जोशी (55) पीआईबी और भूतपूर्व विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वह सीबीआई में नया नजरिया ला सकते हैं। सीबीआई का सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है, जबकि राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सोशल मीडिया पर उपस्थिति है। सीबीआई मीडिया से बातचीत के लिए अपने प्रवक्ताओं पर अधिकतर निर्भर रहती है।

सीबीआई के मुख्य सूचना अधिकारी नितिन वाकनकर ने 13 मार्च को पीआईबी में कार्यभार संभाल लिया था। इसके बाद से यह पद खाली था और इस पद का प्रभार प्रेस सूचना अधिकारी आरके गौड़ देख रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू