मुंबईः आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के महाराष्ट्र चैप्टर का सालाना मिलन समारोह कनेक्शन्स मुंबई मीट रॉयल बॉम्बे यॉट क्लब में आयोजित हुआ। समारोह में फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता चैप्टर के उपाध्यक्ष ब्रज किशोर ने की, जिसे इमका के पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन, प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष गायत्री श्रीवास्तव, महासचिव कृष्णा पोफले, पूर्व महासचिव नीरज बाजपेई, सौरव मिश्रा, धारावाहिक लेखिका गजरा कोटारी के अलावा संदीप गुरुमूर्ति, तुषार पनिया, सुमन लायक ने संबोधित किया।
मंच संचालन अभिनेत्री रयाना पांडे ने किया। आईआईएमसी के पूर्व विद्यार्थियों के सालाना मिलन समारोह की शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली से हुई थी। हर साल यह कार्यक्रम देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित होता है। इस साल दिल्ली के बाद यह मीट गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रायपुर और भोपाल में संपन्न हो चुका है।