लाइव न्यूज़ :

आईआईएमसी के छात्रों ने कैंपस को खोलने, फीस माफ करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के कई छात्रों ने सोमवार को कैंपस को फिर से खोलने और दूसरे सेमेस्टर की फीस माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

आईआईएमसी के हिंदी पत्रकारिता, उर्दू पत्रकारिता और रेडियो एवं टीवी विभाग के छात्रों के समूह ने आरोप लगाया कि दूसरे सेमेस्टर में शारीरिक उपस्थिति के साथ (ऑफलाइन) कक्षाएं आयोजित किए जाने का वादा किए जाने के बावजूद संस्थान 30 मार्च से ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहा है।

छात्रों ने एक बयान में कहा, '' देश में बड़े स्तर पर चुनाव हो रहे हैं, रैलियों को संबोधित किया जा रहा है, फिर शिक्षण संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने से क्यों बचा जा रहा है? पत्रकारिता की ऑनलाइन पढ़ाई संभव नहीं है, जो एक प्रायोगिक पाठ्यक्रम है।''

छात्रों ने पाठ्यक्रम की अवधि कुछ महीनों के लिए बढ़ाए जाने के साथ ही दूसरे सेमेस्टर की फीस माफ करने की भी मांग की।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने उनकी मांगे नहीं माने जाने की सूरत में अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की बात भी कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे