लाइव न्यूज़ :

आईआईएम इंदौर ने किया सैनिटरी पैड से जुड़े अनूठे डिजिटल कीर्तिमान का दावा

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:39 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), तीन दिसंबर देश में मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाएं तोड़ने के लिए इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) ने करीब 1,000 लोगों के वीडियो को जोड़कर अनूठी श्रृंखला बनाई है। इसमें अलग-अलग उम्र के लोग सैनिटरी पैड आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस कारनामे को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल कीर्तिमान के रूप में दर्ज कराने की कवायद जारी है।

आईआईएम इंदौर के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि संस्थान में हर साल आयोजित होने वाले प्रबंधन और सांस्कृतिक उत्सव "आइरिस" के तहत इस कारनामे को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। हालांकि, इस बार कोविड-19 के प्रकोप के चलते इसे पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

आइरिस की समन्वयक प्रिया अरोरा ने बताया कि मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 1,000 लोगों ने अपने वीडियो बनाकर भेजे हैं। इनमें वे सैनिटरी पैड आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने बताया, "वीडियो श्रृंखला बनाने के अभियान की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग आयु वर्गों के स्त्री-पुरुषों ने हिस्सा लिया है।"

अरोरा ने बताया कि इस कारनामे को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल कीर्तिमान के रूप में दर्ज कराने के लिए आईआईएम इंदौर की ओर से ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के सामने दावा पेश किया गया है। उन्होंने बताया, "हमारे इस दावे को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ परख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं