लाइव न्यूज़ :

आईआईएम-कलकत्ता ने प्रबंध संस्थानों के सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान हासिल किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर भारतीय प्रबंध संस्थान-कोलकाता ने वर्ष 2021 के बिजनेस टुडे-एमडीआरए के सर्वश्रेष्ठ प्रबंध संस्थानों के सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

यह सर्वेक्षण तीन महीने तक चला और इसमें 305 संस्थानों ने हिस्सा लिया।

सर्वेक्षण के बारे में जारी बयान के अनुसार, पिछले वर्ष इस सर्वेक्षण में आईआईएम-अमदाबाद ने शीर्ष स्थान हासिल किया था । इस वर्ष आईआईएम-अहमदाबाद ने पांच मानदंडों में से तीन में शीर्ष स्थान हासिल किया जिनमें सीखने का अनुभव, वास्तविक अनुभव एवं चयन प्रक्रिया, प्रशासन तथा प्रतिष्ठान शामिल हैं ।

इसमें कहा गया है कि आईआईएम-सी ने अन्य दो मानदंडों प्लेसमेंट प्रदर्शन तथा भविष्य की दृष्टि में शीर्ष स्थान हासिल किया ।

बयान के अनुसार, आईआईएम-सी ने भविष्य की दृष्टि खंड में बेहतर स्कोर के आधार पर बढ़त हासिल की । करीबी मुकाबले में आईआईएम-सी ने आईआईएम-अमदाबाद को महज 0.1 प्वाइंट से पीछे छोड़ दिया ।

इसमें कहा गया है कि तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान क्रमश: आईआईएम-बेंगलुरू, आईआईएम- लखनऊ तथा एस पी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई ने हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है