लाइव न्यूज़ :

आईआईएम कलकत्ता ने संस्थान की पहली महिला निदेशक का इस्तीफा मंजूर किया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:13 IST

Open in App

कोलकाता, 25 मार्च भारतीय प्रबंध संस्थान कलकत्ता के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ ने कहा है कि उन्होंने संस्थान की पहली महिला निदेशक अंजू सेठ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

सेठ ने अपना कार्यकाल पूरा करने से एक साल पहले त्यागपत्र दे दिया था।

बोर्ड ने बुधवार को बयान जारी किया जिसमें यह भी बताया गया कि प्रोफेसर सुबीर भट्टाचार्य को प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

आईआईएम कलकत्ता के एक सूत्र ने बताया कि सेठ ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि संस्थान में कुछ लोग, शासन व्यवस्था में सुधार करने के उनके प्रयास का विरोध कर रहे थे और उनकी शक्तियों का अतिक्रमण कर रहे थे।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बोर्ड ने कहा कि यह दुखद है कि संस्थान छोड़ते समय प्रोफेसर अंजू सेठ ने संस्थान पर आधारहीन आरोप लगाए।

बयान में कहा गया, “आईआईएम कलकत्ता सुशासन और पारदर्शिता की परंपराओं को जारी रखेगा।”

सेठ ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा था कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने खुद को दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया।

आईआईएम के शिक्षकों के एक वर्ग ने हाल ही में मंत्रालय से सेठ की शिकायत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित