लाइव न्यूज़ :

आईआईएम-सी की निदेशक ने शिक्षकों के साथ टकराव के बीच पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: March 23, 2021 16:00 IST

Open in App

कोलकाता, 23 मार्च भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता (आईआईएम-सी) की पहली महिला निदेशक अंजू सेठ ने शिक्षण संकाय के साथ टकराव की पृष्ठभूमि में पद से इस्तीफा दे दिया है।

सेठ ने अपना कार्यकाल खत्म होने के एक साल पहले इस्तीफा दिया है।

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त करने को कहा है।

सेठ ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हां, मैंने रविवार को अपना इस्तीफा भेजा है। मेरी तबीयत अभी ठीक नहीं है। मैं निराश हूं क्योंकि मैं सपने को केवल आंशिक रूप से पूरा कर रही हूं। यह वह नहीं है जो मैंने चाहा था।”

उन्होंने अपना इस्तीफा देने से पहले बीमारी की वजह से दो दिन की छुट्टी ली थी।

प्रतिष्ठित आईआईएम-सी की पहली महिला निदेशक सेठ ने 2018 में कार्यभार संभाला था।

आईआईएम-सी के सूत्रों ने कहा कि ‘एक्सटर्नल रिलेशंस’ के डीन प्रशांत मिश्रा अस्थायी रूप से संस्थान की बागडोर संभालेंगे।

सेठ ने संस्थान के शिक्षण संकाय के साथ टकराव के बीच पद छोड़ने का फैसला किया।

आईआईएम-सी के शिक्षकों के एक वर्ग ने हाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को सेठ के आचरण को लेकर शिकायत की थी।

सूत्रों ने बताया कि सेठ ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि संकाय आईआईएम-सी के निदेशक के रूप में उनकी शक्तियों पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह