लाइव न्यूज़ :

आईआईएम-बी के पूर्व छात्रों ने धन जुटाने की पहल ‘डोनेट ए वैक्सीन’ शुरू की

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:43 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 मई आईआईएम-बेंगलुरु के पूर्व छात्रों ने देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 से उबरने, पुनर्वास और रोकथाम की योजनाओं के तहत गरीबों के लिए एक लाख टीके दान करने के मकसद से ‘डोनेट ए वैक्सीन’ नामक पहल शुरू की है।

आईआईएम-बी ने एक बयान में कहा कि समाज के वंचित तबके के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आईआईएम-बी शासक मंडल अध्यक्ष डॉ देवी शेट्टी ने शनिवार को डिजिटल तरीके से संयुक्त रूप से इस पहल की शुरुआत की।

बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने कहा, ‘‘यह पहल (डोनेट ए वैक्सीन) बिल्कुल सही समय पर शुरू की गई है। आईआईएम बेंगलुरु के पूर्व छात्रों के इस तरह के प्रयास अनुकरणीय हैं। इससे भारत का कोई भी संस्थान सीख ले सकता है।’’

मंत्री ने न सिर्फ महानगरों बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को टिकाऊ बनाने और उसमें सुधार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही कई पहलों और योजनाओं का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को ‘रिबूटिंग, रीइमेजिनिंग और रीकनेक्टिंग इंडिया’ (फिर शुरुआत करना, फिर कल्पना करना और फिर से जोड़ना) के त्रिआयामी नजरिये को पूरा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और चाहे वह स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, शिक्षा क्षेत्र हो, कृषि क्षेत्र हो या आर्थिक क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में हमारी महात्वाकांक्षाओं को हकीकत का रूप देने के लिए आज के समय में तकनीक की बहुत बड़ी भूमिका होगी।’’

आईआईएम-बी के निदेशक ऋषिकेश कृष्णन, डॉ शेट्टी और आईआईएमबी एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मित्तल ने भी इस डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे