लाइव न्यूज़ :

आईआईएल दिसंबर से कोवैक्सीन की एक करोड़ खुराक के लिए औषधि पदार्थ का उत्पादन करेगी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 सितंबर भारत बायोटेक को कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवैक्सीन’ बनाने में 20 लाख खुराकों के लिए औषधि पदार्थ की आपूर्ति करने वाली इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल) ने कहा है कि वह दिसंबर से एक करोड़ खुराक को लेकर जरूरी सामग्री का निर्माण करने को तैयार है। आईआईएल ने शुक्रवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।

रिकॉर्ड समय में टीका निर्माण की औषधीय सामग्री बनाने की क्षमता हासिल करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आईआईएल के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने औपचारिक रूप से कोवैक्सिन के निर्माताओं, भारत बायोटेक को औषधि पदार्थ सौंप दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आईआईएल पहले ही 20 लाख खुराक के लिए औषधि पदार्थ की आपूर्ति कर चुकी है। यह पता चला है कि आईआईएल द्वारा उत्पादित औषधीय सामग्री का पहले ही बीबीआईएल (भारत बायोटेक) द्वारा टीकों में इस्तेमाल किया जा चुका है और यह उपयोग के लिए तैयार है। आईआईएल एक महीने में 30 लाख खुराक के लिए औषधीय पदार्थ का उत्पादन करेगी और दिसंबर से इसे बढ़ाकर एक करोड़ खुराक कर देगी।’’

आईआईएल के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार ने कहा कि रिकॉर्ड समय में कोविड-19 टीके में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का उत्पादन और वितरण आईआईएल की तकनीकी विशेषज्ञता, अत्याधुनिक निर्माण क्षमता और राष्ट्र हित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुमार ने कहा कि आईआईएल एक लाइव एटेन्यूएटेड कोविड​​-19 टीके भी विकसित कर रहा है, जिसके कई फायदे हैं और इसे अगले साल प्रस्तुत किया जाएगा। जानवरों पर अध्ययन पूरा कर लिया गया है और परिणाम बहुत उत्साहजनक हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्यों पर परीक्षण भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

भारत बायोटेक के सीएमडी कृष्णा इल्ला ने कहा कि यह आवश्यक है कि दोनों प्रतिस्पर्धी संगठन एक साथ आएं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य के एक बड़े उद्देश्य के लिए एक-दूसरे का सहयोग करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू