लाइव न्यूज़ :

आईआईएल ने कोवैक्सीन की सामग्री भारत बायोटेक को सौंपी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:14 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 अगस्त इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि इसने टीका बनाने वाली सामग्री का पहला बैच भारत बायोटेक को सौंप दिया है। भारत बायोटेक का आईआईएल के साथ कोविड-19 टीका कोवैक्सीन की दवा सामग्री का उत्पादन करने का करार है।

आईआईएल के प्रबंध निदेशक के. आनंद कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कंपनी कोविड-19 के एक अन्य टीके पर काम कर रही है और पशुओं पर फिलहाल इसका परीक्षण जारी है। उन्होंने कहा कि टीका अगले वर्ष तक लोगों को लगाने के लिए तैयार हो जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सक्षम टीम अथक काम कर रही है ताकि समय पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल सके।’’ कुमार ने कहा कि यह नीति आयोग, बिरैक, डीबीटी, मिशन कोविड सुरक्षा टीम, केंद्रीय एवं राज्य औषधि नियंत्रण अधिकारियों की लगातार मिल रही सहायता के बगैर संभव नहीं था।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सचिव रेणु स्वरूप ने कहा कि देश में कोवैक्सीन के उत्पादन और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए केंद्र ने सहायता मुहैया कराई है।

आनंद कुमार ने एक कार्यक्रम में भारत बायोटेक के सीएमडी कृष्णा इल्ला को दवा सामग्री का पहला बैच सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता