आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय ने अफगानिस्तान दूतावास द्वारा आयोजित वेबिनार में भाग लिया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:59 IST2021-02-11T22:59:49+5:302021-02-11T22:59:49+5:30

IIHMR University participates in webinar organized by Afghanistan Embassy | आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय ने अफगानिस्तान दूतावास द्वारा आयोजित वेबिनार में भाग लिया

आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय ने अफगानिस्तान दूतावास द्वारा आयोजित वेबिनार में भाग लिया

जयपुर, 11 फरवरी जयपुर के आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के दूतावास द्वारा आयोजित वेबिनार में भाग लिया और विश्वविद्यालय में किये जा रहे शोध कार्यों की जानकारी दी।

विभिन्न विश्वविद्यालयों के कई प्रतिनिधियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से वेबिनार में भाग लिया।

शिक्षा क्षेत्र पर आधारित वेबिनार को संबोधित करते हुए आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पीआर सोडानी ने कहा कि संस्था ने नौ साल तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के लिये अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम किया है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अफगानिस्तान के लिये नेतृत्व और सामरिक प्रबंधन, स्वास्थ्य क्षेत्र सुधार, आर्थिक मूल्याकंन और वित्त पोषण जैसे क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों के लिये कार्यकारी कार्यक्रमों को तैयार किया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में सोडानी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करने में मदद के लिये एस डी गुप्ता स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की शुरुआत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: IIHMR University participates in webinar organized by Afghanistan Embassy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे