लाइव न्यूज़ :

इग्नू ने ज्योतिष विषय पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के मानविकी संकाय ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से ज्योतिष ज्ञान विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किया है।

इग्नू के मानविकी संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं पाठ्यक्रम के संयोजक डॉ. देवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कला स्नातकोत्तर डिग्री (ज्योतिष) कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ज्योतिष ज्ञान के विभिन्न भागों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है जिसमें भारतीय ऋषियों द्वारा युगों-युगों से विकसित ज्योतिष पर आधारित ग्रहों की गति, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और अंतरिक्ष में होने वाली घटनाएं शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि कला स्नातकोत्तर डिग्री (ज्योतिष) कार्यक्रम के तहत छात्रों को यह भी ज्ञान प्राप्त होगा कि ज्योतिष का अध्ययन कैसे किया जाता है । इस कार्यक्रम की अध्ययन सामग्री के माध्यम से छात्रों को प्राचीन भारत में ज्योतिषीय गणित, सिद्धांत और परिणामों की अवधारणा का विशेष ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ ज्योतिष का पूरा ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

मिश्रा ने बताया कि दो वर्षों का यह पाठ्यक्रम हिन्दी में होगा ।

उन्होंने बताया कि विषय ज्ञान के साथ साथ यह पाठ्यक्रम इस क्षेत्र में रोजगार योग्य होने की क्षमता विकसित करने में मदद करेगा।

इसमें प्राचीन भारत में ज्योतिषीय गणित, सिद्धांत एवं अवधारणाओं का विशेष ज्ञान कराने के साथ साथ विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम की अध्ययन सामग्री के द्वारा ज्योतिष की समग्र जानकारी प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए