लाइव न्यूज़ :

चीन की हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी: राहुल

By भाषा | Updated: July 26, 2021 11:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि सीमा पर चीन की हरकतों से कैसे निपटा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन की हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी।

राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निपटा जाए। आज उसकी हरकतों को नज़रअंदाज़ करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी।’’

कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें दावा किया गया है कि डेमचोक इलाके में भारतीय सीमा के भीतर चीन की सेना ने टेंट लगा दिया है।

राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में ‘कारगिल विजय दिवस’ पर शहीदों को याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे। जय हिंद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है