लाइव न्यूज़ :

अफवाहों पर ध्यान न दें, विशेषज्ञों ने टीकों को सुरक्षित करार दिया है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 16, 2021 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और विशेषज्ञों की बात सुनें जो कह रहे हैं कि कोविड-19 टीके सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शनिवार को देश में आरंभ हुआ।

केजरीवाल ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया और टीका लगवा चुके कुछ स्वास्थ्यकर्मियों से बात की। उन्होंने महामारी के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना की।

दिल्ली में टीकाकरण अभियान 81 केंद्रों पर शुरू हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘टीका लगवा चुके लोगों से मैंने बात की। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। सभी इस बात से खुश हैं कि उन्हें कोरोना वायरस से मुक्ति मिल जाएगी।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं सभी से यह कहना चाहता हूं कि वे अफवाहों और भ्रामक बातों की ओर ध्यान नहीं दें। विशेषज्ञों का कहना है कि टीके सुरक्षित हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है।’’

केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि टीके लगने के बाद भी फेस मास्क लगाने की तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और इस दौरान कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है ओर यह भारत के सामर्थ्य को दर्शाता है।

टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के ‘मेड इन इंडिया’ टीकों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होने के बाद ही इसके उपयोग की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन