लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस वे पर अज्ञान वाहन ने कार का टायर बदल रहे लोगों को मारी टक्कर, तीन की मौत

By भाषा | Updated: August 8, 2021 23:53 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), आठ अगस्त कार का टायर पंचर हो जाने कारण यमुना एक्सप्रेस पर टायर बदल रहे लोगों को तेज गति से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

दनकौर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला एक परिवार मथुरा में बांके बिहारी का दर्शन करने गया था। परिवार शनिवार देर रात कार से मथुरा से लौट रहा था। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल क्रॉस करने के बाद कोतवाली दनकौर क्षेत्र में स्पोर्ट सिटी के पास देर रात करीब साढ़े 12 बजे बजे उनकी कार का टायर पंचर हो गया। कार में नयी दिल्ली का विकासपुरी निवासी भास्कर शर्मा (25), भास्कर की मां कंचन शर्मा (62 वर्ष), भास्कर की मौसी पूनम शर्मा और पूनम की बेटी भव्या शर्मा (19 वर्ष) सवार थे।

उन्होंने बताया कि टायर पंचर हो जाने पर भास्कर टायर बदल रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान कंचन शर्मा, भास्कर शर्मा, भाव्या शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पूनम शर्मा का कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में उपचार चल रहा है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूनम शर्मा दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर