लाइव न्यूज़ :

आईजी सोनाली मिश्रा पंजाब सीमा पर बीएसएफ की इकाई की अगुवाई करने वाली पहली महिला कमांडर होंगी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 00:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महानिरीक्षक सोनाली मिश्रा पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बल की इकाई की अगुवाई करने वाली पहली महिला कमांडर होंगी। यह इलाका मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के लिए कुख्यात है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी मिश्रा जालंधर में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय की नई महानिरीक्षक (आईजी) होंगी।

अधिकारी फिलहाल यहां बल के मुख्यालय में बीएसएफ की खुफिया इकाई का नेतृत्व कर रही हैं जिसे ‘जी शाखा’ के तौर पर जाना जाता है।

वह इससे पहले आईजी के रूप में कश्मीर घाटी में बीएसएफ की इकाई का नेतृत्व कर चुकी हैं। वहां अर्धसैनिक बल सेना के ऑपरेशनल कमान के तहत पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) की रक्षा करता है। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर की सीमा लगती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?