लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, दो जख्मी, टीआरएफ ने जिम्मेदारी ली

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 25, 2021 20:58 IST

श्रीनगर जिले के लावापोरा इलाके में सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए। इलाज के दौरान दो जवान शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अधिकारियों ने दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। दो का इलाज चल रहा है जिनकी दशा नाजुक बताई जाती है। हमले के बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च आप्रेशन शुरू किया गया।

जम्मूः पाक परस्त आतंकियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान शहीद हो गया और दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों की दशा नाजुक बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले के लावापोरा इलाके में सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए। इलाज के दौरान दो जवान शहीद हो गए। पुलिस के अधिकारियों ने दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। बाकी दो का इलाज चल रहा है जिनकी दशा नाजुक बताई जाती है।

इस हमले के बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च आप्रेशन शुरू किया गया। ताकि हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ा जा सके। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हैं। टीआरएफ ने जिम्मेदारी ली है। 

जानकारी के अनुसार, लावापोरा इलाके में सीआरपीएफ 73वीं बटालियन की की टीम तैनात थी। तभी एकदम से वाहन पर सवार होकर आतंकी आए। आते ही उन्होंने चौक में तैनात जवानों पर हमला कर दिया। एकदम से फायरिंग की गई, जिसमें चार जवान घायल हो गए। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए।

हमले के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। उसके बाद बाकी के जवान मौके पर पहुंचे। घायल जवानों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान दो जवानों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी के माध्यम से आतंकियों की पहचान की जा रही है। ताकि पता चल सके कि आतंकी किस वाहन में सवार होकर आए थे।

कई दिनों बाद श्रीनगर में इस प्रकार का हमला हुआ है। जिसमें जवानों को निशाना बनाया गया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दो जवानों की हालत खतरे में बनी हुई है। यह हिट एंड रन का मामला है। आतंकी एक दम से आए और हमला करके मौके से भाग गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकी हमलापाकिस्तानसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित