लाइव न्यूज़ :

Iftar Party: सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी से भाजपा ने बनाई दूरी, तेजस्वी यादव समेत गठबंधन के नेता और मंत्री शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2023 21:02 IST

Iftar Party: रमजान के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेताओं को भी मुख्यमंत्री की तरफ से बुलावा भेजा गया था।उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी से भले ही भाजपा ने दूरी बना ली हो लेकर महागठबंधन के साथ साथ अन्य दलों के नेता इस सियासी इफ्तार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।

 

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठे नजर आए। दरअसल, रमजान के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दावत-ए-इफ्तार में सभी दलों के साथ साथ भाजपा नेताओं को भी मुख्यमंत्री की तरफ से बुलावा भेजा गया था।

भाजपा की तरफ से भले ही कोई नेता नहीं पहुंचा. लेकिन तेजस्वी समेत गठबंधन के तमाम नेता और मंत्री इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। उधर, भाजपा ने साथ तौर पर कह दिया है कि बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे हैं। ऐसी पार्टी में भाजपा का कोई नेता शामिल नहीं होगा।

भाजपा के इस फैसले के बाद भाजपा का कोई भी नेता सीएम की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचा। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार पार्टी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोजेदारों को कोई परेशानी नहीं हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनातेजस्वी यादवBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी