Iftar Party: सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी से भाजपा ने बनाई दूरी, तेजस्वी यादव समेत गठबंधन के नेता और मंत्री शामिल
By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2023 21:02 IST2023-04-07T21:01:21+5:302023-04-07T21:02:51+5:30
Iftar Party: रमजान के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी से भले ही भाजपा ने दूरी बना ली हो लेकर महागठबंधन के साथ साथ अन्य दलों के नेता इस सियासी इफ्तार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।
तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठे नजर आए। दरअसल, रमजान के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दावत-ए-इफ्तार में सभी दलों के साथ साथ भाजपा नेताओं को भी मुख्यमंत्री की तरफ से बुलावा भेजा गया था।
भाजपा की तरफ से भले ही कोई नेता नहीं पहुंचा. लेकिन तेजस्वी समेत गठबंधन के तमाम नेता और मंत्री इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। उधर, भाजपा ने साथ तौर पर कह दिया है कि बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे हैं। ऐसी पार्टी में भाजपा का कोई नेता शामिल नहीं होगा।
भाजपा के इस फैसले के बाद भाजपा का कोई भी नेता सीएम की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचा। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार पार्टी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोजेदारों को कोई परेशानी नहीं हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।