लाइव न्यूज़ :

इफ्फी में इरफान खान, सुशांत सिंह, चैडविक बोसमैन को दी जाएगी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी अभिनेता इरफान खान, सुशांत सिंह, ऋषि कपूर और हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन सहित विश्व प्रसिद्ध 28 हस्तियों को 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (इफ्फी) समारोह में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इफ्फी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उत्सव के आगामी समारोह में भारत के 19 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नौ सितारों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनका पिछले साल निधन हो गया था।

इफ्फी में अभिनेता इरफान खान, सुशांत सिंह, ऋषि कपूर, सौमित्र चटर्जी, फिल्मकार बासु चटर्जी, निशिकांत कामत, मनमोहन महापात्रा, उर्दू कवि राहत इंदौरी, कोरियोग्राफर सरोज खान, गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम, अभिनेता जगदीप, कुमकुम, निम्मी, बिजय मोहंती, श्रीराम लागू, अजित दास, संगीतकार, गीतकार योगेश गौर और कॉस्टयूम भानू अथैया को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इनके अलावा, अभिनेता चैडविक बोसमैन, किर्क डगलस, मैक्स वॉन सिडो, अदाकारा ओलिविया डी हैविलैंड, निर्देशक एलन पार्कर , इवान पासेर, गोरान पास्कलजेवी, सिनेमेटोग्राफर एलेन डेविउ और संगीतकार एन्नियो मोरिकोन को भी इफ्फी में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इफ्फी का आयोजन हर साल गोवा में 20 से 28 नवम्बर के बीच होता है, लेकिन पिछले साल कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह 16 से 24 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग