लाइव न्यूज़ :

आईएफएफआई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, फिल्म उद्योग को भी साझेदारी करनी चाहिए

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:30 IST

Open in App

पणजी, 16 जनवरी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को फिल्म उद्योग और अन्य क्षेत्रों से भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के आयोजन में सरकार के साथ साझेदारी का आग्रह किया।

वार्षिक फिल्म समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जावडेकर ने कहा कि ऐसे आयोजनों में गैर-सरकारी क्षेत्रों से सक्रिय भागीदारी की जरूरत है।

जावडेकर ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हर साल केंद्र सरकार और गोवा सरकार आईएफएफआई का आयोजन करते हैं। क्यों? फिल्म उद्योग और अन्य उद्योगों से साझेदारी होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की जिम्मेदारी कला और संस्कृति का माहौल बनाने और इन्हें बढ़ावा देने की है, इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार को ही सबकुछ करना चाहिए।’’

मंत्री ने भविष्य में इस महोत्सव में निजी क्षेत्र के लोगों को भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

51वें आईएफएफआई का आज यहां उद्घाटन हुआ। कोरोना वायरस महामारी के कारण नवंबर, 2020 में इसका आयोजन स्थगित कर दिया गया था। समारोह 24 जनवरी तक चलेगा।

समारोह यहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया।

समारोह मिश्रित तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रतिनिधि डिजिटल तरीके से शामिल हो सकते हैं और फिल्में देख सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सात थियेटरों में फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, लेकिन सभी प्रतिनिधियों के लिए ऑनलाइन देखने की सुविधा होगी। यह तकनीक के लिहाज से बदलता समय है और हम उससे लाभ प्राप्त कर रहे हैं।’’

जावडेकर ने घोषणा की कि ‘इंडियन पर्सनलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार’ जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार बिस्वजीत चटर्जी को दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित