लाइव न्यूज़ :

इफ्फी ने ऑनलाइन ‘मास्टरक्लास’, स्क्रीनिंग की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 51वें संस्करण में ‘मास्टरक्लास’, वार्तालाप सत्र और मूवी स्क्रीनिंग सहित विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की गई। इन फिल्मों को समारोह के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा।

हर साल 20-28 नवंबर तक गोवा में होने वाली इफ्फी को कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था और अब यह 16 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के पहले ‘मिश्रित’ संस्करण में स्पेन के फिल्मकार पेड्रो अल्मोडोवर की ‘लाइव फ्लेश’, ‘बैड एजुकेशन’ और ‘वोल्वर’ और स्वीडन के फिल्म निर्देशक रूबेन ओस्टलुंड की ‘द स्क्वायर’ और ‘फोर्स मेजर’ को दिखाया जाएगा।

फिल्मकार शेखर कपूर, प्रियदर्शन, पेरी लैंग, सुभाष घई और तनवीर मोकामेल अपने ‘मास्टरक्लास’ ऑनलाइन प्रसारित करेंगे।

वार्तालाप सत्र में फिल्मकार रिकी केज, राहुल रवैल, मधुर भंडारकर, पाब्लो सीजर, अबू बकर शॉकी, प्रसून जोशी, जॉन मैथ्यू मत्थन, अंजलि मेनन, आदित्य धर, प्रसन्न विथानाग, हरिहरन, विक्रम घोष, अनुपमा चोपड़ा, सुनील दोशी, डोमिनिक संगमा, सुनीत टंडन शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?