लाइव न्यूज़ :

फिर चुनाव जीते तो महिलाओं के लिए सफर व 200 यूनिट तक बिजली पांच साल मुफ्त रहेगी: CM केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:24 IST

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रत्येक सांसद को चार हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है लेकिन जब गरीबों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है, तो इन नेताओं को समस्या होती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देआप’ प्रमुख ने कहा, ‘‘अन्य सभी पार्टियां मेरी आलोचना करती रहती हैं कि मैं लोगों को सब कुछ मुफ्त देता हूं। हम 24 घंटे मुफ्त बिजली दे रहे हैं। अधिकांश लोगों का बिजली का बिल शून्य आ रहा है।’’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार फिर से आती है तो डीटीसी की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर और 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली की योजना अगले पांच साल तक जारी रहेगी। केजरीवाल ने जीटी करनाल रोड पर सिरसपुर में 1,164 बिस्तरों वाले अति विशिष्ट अस्पताल के शिलान्यास के कार्यक्रम में यह घोषणा की।

‘आप’ प्रमुख ने कहा, ‘‘अन्य सभी पार्टियां मेरी आलोचना करती रहती हैं कि मैं लोगों को सब कुछ मुफ्त देता हूं। उनका कहना है कि सरकार घाटे में चली जाएगी। अब हमने महिलाओं के लिए डीटीसी बस के सफर को भी मुफ्त कर दिया है। विपक्षी पार्टी ने इसके लिए हमारी आलोचना की।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए डीटीसी बस की यात्रा मुफ्त करने के लिए 140 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री ने सिर्फ 190 करोड़ रुपये का विमान अपने निजी इस्तेमाल के लिए खरीदा है। केजरीवाल ने दावा किया है, ‘‘मैंने अपने लिए विमान नहीं खरीदा ... मैंने अपनी बहनों के लिए बस का किराया माफ कर दिया। हमने फालतू खर्च पर बचत करके लोगों को मुफ्त सुविधाएं दी हैं। हम 24 घंटे मुफ्त बिजली दे रहे हैं। अधिकांश लोगों का बिजली का बिल शून्य आ रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रत्येक सांसद को चार हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है लेकिन जब गरीबों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है, तो इन नेताओं को समस्या होती है।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘विपक्ष कह रहा है कि ये सभी योजनाएं चुनाव के बाद बंद हो जाएंगी। आज मैं घोषणा कर रहा हूं कि जब हमारी सरकार सत्ता में वापस आएगी, तो अगले पांच वर्षों तक मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी। आपको अगले पांच सालों तक 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।’’ दिल्ली में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह