लाइव न्यूज़ :

पीएमयूवाई योजना के तहत सरकार देगी फ्री एलपीजी कनेक्शन, लाभ उठाना चाहते हैं तो करना होगा बस ये काम

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 19, 2021 15:39 IST

अगर आप भी पीएम उज्जवला योजना के तहत फ्री एलपीजी कनेक्शन लेना चाहते है तो इस योजना का जरूर लाभ उठाए । सरकार जल्द ही पीएम उज्जवला योजना का दूसरा चरण लाने वाली है , जिसमें सारे नियम पहले चरण की तरह ही होंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने के लिए आप भी भर सकते हैं पीएमयूवाई का फॉर्मजल्द ही इस योजना का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है बताया जा रहा है कि नए चरण में भी नियमों में बदलाव नहीं किया जाएगा

दिल्ली :  भारत सरकार ने लोगों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शरू की थी, जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिया गया था । ताकि ग्रामीण भारत में भी महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके ।  अब जल्दी ही  इस योजना का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है । अगर आप भी इस उस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

 बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के अनुसार, इसी महीने जून में पीएम उज्जवला योजना का  अगला चरण शुरू हो सकता है ।  बताया जा रहा है कि आने वाले चरण के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा ।  सारे नियम पहले जैसे ही होंगे । पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अगले चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है और जल्दी से शुरू करने की उम्मीद है ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को मुफ्त रसोईया योजना के विस्तार का ऐलान किया था । वित्त मंत्री ने कहा था और एक करोड़ लाभार्थियों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा । 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन -

1. अगर आप आवेदन करना चाहते थे इसके लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmujjwalayojana.com पर जाएं।

2. वेबसाइट खोलते होमपेज नजर आने लगेगा आप डाउनलोड फॉर्म पर जाकर क्लिक करें।

3. डाउनलोड फॉर्म  पर क्लिक करते ही आपको सामने  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का फॉर्म नजर आएगा ।

4. इसमें आप अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर और एक कैप्चा भरना होगा । इसके बाद आपको ओटीपी जनरेट करने के लिए बनाए गए बटन पर क्लिक करना होगा ।

5. इसके बाद आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें ।

6. इस फॉर्म को अपने नजदीकी एलपीजी एजेंसी के पास जमा करवाने का काम करें ।

7. इसके साथ ही आपको कुछ डॉक्यूमेंट भी देना होने जैसा आधार कार्ड, स्थानीय पता का प्रमाण पत्र, आपकी तस्वीर आदि।

8. दस्तावेज वेरीफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। 

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे