कांग्रेस की 'जन आक्रोश' रैली पर अमित शाह का पलटवार, बोले-आक्रोश देखना है तो लगातार मिल रही हार को देखें

By भारती द्विवेदी | Updated: April 29, 2018 12:29 IST2018-04-29T12:18:56+5:302018-04-29T12:29:19+5:30

अगर कांग्रेस वास्तव में जानना चाहती है कि जन आक्रोश क्यों हैं तो उन्हें आज की रैली में जवाब देना चाहिए कि उन्होंने संसद के काम में बाधा क्यों डाला।

If you want to see Jan Aakrosh see the number of states you are losing says Amit Shah on Congress Jan Aakrosh rally | कांग्रेस की 'जन आक्रोश' रैली पर अमित शाह का पलटवार, बोले-आक्रोश देखना है तो लगातार मिल रही हार को देखें

कांग्रेस की 'जन आक्रोश' रैली पर अमित शाह का पलटवार, बोले-आक्रोश देखना है तो लगातार मिल रही हार को देखें

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 'जन आक्रोश' रैली कर रहे हैं। भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेस की तरफ से इस रैली का आयोजन किया गया है। 'जन आक्रोश' रैली को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। अमित शाह ने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट करके कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। अमित शाह लिखते हैं- 'एक वंश और उनके दरबारी जनादेश के चलते एक के बाद एक राज्यों से बेदखल हो रहे हैं। अब वो जनाक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस की आज की रैली कुछ नहीं बल्कि परिवार आक्रोश रैली है।'


अपने अगले ट्वीट में वो लिखते हैं- 'आज के परिवार आक्रोश रैली में भारत के प्रति नफरत देखेंगे। कांग्रेस ये हजम नहीं कर पा रही है कि 125 करोड़ भारतीयों ने उनकी विकास विरोधी और विभाजनकारी राजनीति को नकार दिया है। कांग्रेस की विभानजकारी राजनीति पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।'


अपने ट्वीट में अमित शाह लिखते हैं- 'अगर कांग्रेस 'जन आक्रोश' देखना चाहती है तो चुनाव के बाद चुनाव के नतीजों को देखना चाहिए। जब उनकी पार्टी देश के हर कोने में हार चुकी है। जनता कांग्रेस के झूठ वादों, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता राजनीति को खारिज कर रही है।'


कांग्रेस को घेरते हुए भाजपा अध्यक्ष लिखते हैं, 'अगर कांग्रेस वास्तव में जानना चाहती है कि जन आक्रोश क्यों हैं तो उन्हें आज की रैली में जवाब देना चाहिए कि उन्होंने संसद के काम में बाधा क्यों डाला। उन्हें ये बताना चाहिए कि कांग्रेस ओबीसी आयोग के गठन में बाधा क्यों डाल रही है, जिससे पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय मिल सकता है? 

Web Title: If you want to see Jan Aakrosh see the number of states you are losing says Amit Shah on Congress Jan Aakrosh rally

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे