लाइव न्यूज़ :

जन कल्याण की योजनाएं चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें और घोटाले चाहते हैं तो तृणमूल के पक्ष में मतदान करें: शाह

By भाषा | Updated: March 25, 2021 15:34 IST

Open in App

बाघमुंडी (पश्चिम बंगाल), 25 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ऑटोमोबाइल उद्योग नहीं लगने दिया और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में विफल रहीं।

शाह ने कहा कि अगर लोग जनकल्याण की योजनाएं चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें और यदि वे घोटाले चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पुरुलिया की कुर्मी जाति के लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने हर परिवार को रोजगार देने और उनकी भाषा में शिक्षा देने का वादा किया।

उन्होंने जंगलमहल क्षेत्र में एम्स का निर्माण करने का भी वादा किया।

यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘शुरुआत में वाम दलों ने राज्य से निवेशकों को खदेड़ा। इसके बाद दीदी ने बंगाल से ऑटोमोबाइल उद्योग को निकाल दिया। वह रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में विफल रही हैं।’’

शाह ने कहा, “यदि आपको योजनाएं चाहिए तो मोदी जी को वोट दें और अगर आपको घोटाले चाहिए तो अक्षम तृणमूल कांग्रेस को वोट दें। इसका निर्णय आपको ही करना है।”

तृणमूल कांग्रेस पर “भ्रष्ट सरकार” चलाने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि भाजपा बंगाल में “कट मनी” की संस्कृति समाप्त कर देगी।

शाह ने कहा कि तृणमूल सरकार ने आदिवासी और कुर्मी जाति के मतदाताओं को नजरअंदाज किया है और सत्ता में आने पर हर कुर्मी और आदिवासी परिवार को रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हम राज्य के हर आदिवासी और कुर्मी परिवार को नौकरी देंगे। आदिवासियों को उनके उत्पाद का एमएसपी नहीं मिलता। हम उनके उत्पाद को फसल की सूची में शामिल करेंगे ताकि उन्हें एमएसपी मिल सके।”

उन्होंने कहा, “हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कुर्मी परिवार के हर बच्चे को कक्षा 10 तक की शिक्षा उनकी भाषा में और मुफ्त मिल सके।”

शाह ने क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि तृणमूल सरकार ने पुरुलिया के निवासियों को “फ्लोराइड से दूषित पानी पीने पर मजबूर किया।”

उन्होंने कहा, “हम पुरुलिया में 10,000 करोड़ रुपये की लागत से स्वच्छ पेयजल की परियोजना लाएंगे। दीदी ने आपको फ्लोराइड से दूषित पानी पीने पर मजबूर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए