लाइव न्यूज़ :

सड़क पर 5 km चल लें तो दमा हो जाए...32 किलोमी. सड़क अभी भी नहीं बनी- 15 साल पुरानी घटना का किया जिक्र, पीके ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 5, 2022 08:09 IST

इस घटना का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, ‘‘लोगों ने बताया कि योगापट्टी में नीतीश कुमार आये थे, किसी ने मंच पर जूता उछाल दिया। इसी गुस्से में वह सड़क ही नहीं बनने दे रहे हैं। यह हाल तो राजतंत्र से भी बुरा है। जूता उछालने वाला नहीं पकड़ा गया लेकिन इलाके के सभी लोगों को दंडित किया जा रहा है। 32 किलोमीटर की सड़क नहीं बन रही।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर साधा निशाना है। इस बार उन्होंने 15 साल पुराने मामले का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि 15 साल पुरानी घटना के चलते इलाके की सड़क अभी तक नहीं बनी है।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को एक बार फिर उनपर निशाना साधा है। किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार पर 15 साल पहले एक गांव में जूता फेंकने की घटना हुई थी जिसकी वजह से उक्त गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क से वंचित कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि किशोर ने अपने ‘जन सुराज’ अभियान के तहत पश्चिमी चंपारण जिले में ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए कुमार पर कटाक्ष किया है। 

नवलपुर-बेतिया रोड के बारे में क्या बोले प्रशांत किशोर

राज्य की करीब 3500 किलोमीटर लंबी पद यात्रा पर निकले किशोर ने योगापट्टी के लोगों से कहा, ‘‘नवलपुर-बेतिया रोड की हालत ऐसी है कि कोई पांच किलोमीटर चल ले तो उसे दमा हो जाए। सुबह से चल के आ रहे हैं, खांसी नहीं रुक रही है, घुटने तक धूल है। 15 बरस से यही हाल है, क्यों है।’’ 

किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर जूता फेंकने वाली घटना का किया जिक्र

आईपैक के संस्थापक ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘लोगों ने बताया कि योगापट्टी में नीतीश कुमार आये थे, किसी ने मंच पर जूता उछाल दिया। इसी गुस्से में वह सड़क ही नहीं बनने दे रहे हैं। यह हाल तो राजतंत्र से भी बुरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जूता उछालने वाला नहीं पकड़ा गया लेकिन इलाके के सभी लोगों को दंडित किया जा रहा है। 32 किलोमीटर की सड़क नहीं बन रही।’’ 

भापजा के खिलाफ नहीं बोल रहे है किशोर- जदयू का आरोप

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद ने किशोर पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘किशोर भाजपा के खिलाफ बोलने से क्यों कतरा रहे हैं जिसके पास पिछली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में पथ निर्माण विभाग था।’’ 

गौरतलब है कि जदयू ने करीब तीन महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ कर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम सहित ‘महागठबंधन’ की नई सरकार बना ली थी। 

प्रशांत किशोर राजनीति में नौसिखिए हैं इसलिए.... बेतुके बयान दे रहे हैं- जदयू

ऐसे किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (तब भाजपा के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार) के चुनावी अभियान को संभाला था। जदयू उनपर भाजपा का ‘‘एजेंट’’ होने का आरोप लगाती है। अहमद ने कहा, ‘‘चूंकि प्रशांत किशोर राजनीति में नौसिखिए हैं इसलिए वह इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार को बदलने का श्रेय नीतीश कुमार को जाता है।’’ 

टॅग्स :प्रशांत किशोरजेडीयूनीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं