लाइव न्यूज़ :

गायों के बारे में सोचते हैं तो गोमांस का निर्यात प्रतिबंधित करें: कांग्रेस विधायक ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:16 IST

Open in App

पणजी, 22 दिसंबर कर्नाटक के एक कांग्रेसी नेता ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार से गोमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि गायें न काटी जाएं।

कांग्रेस के गोवा प्रभारी विधायक दिनेश गुंडू राव की यह टिप्पणी पड़ोसी राज्य कर्नाटक से आपूर्ति में गिरावट के बाद तटीय राज्य में गोमांस की कमी की पृष्ठभूमि में आया है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने दीजिए। अगर यह होता है तो गायों को नहीं काटा जाएगा।”

जिला पंचायत चुनावों में हाल में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राव कांग्रेस की स्थिति का जायजा लेने के लिये दो दिवसीय गोवा दौरे पर हैं।

उन्होंने पूछा, “कर्नाटक में किसान परेशान हैं। एक तरफ तो प्रदेश सरकार किसानों को उनके बैलों, गायों और भैसों की देखभाल करने के लिये कोई मदद नहीं दे रही तो दूसरी तरफ कह रही है कि वे अपने मवेशी नहीं बेच सकते। ऐसी स्थिति में मवेशियों की देखभाल कौन करेगा?”

राव ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार को एक नीति बनानी चाहिए जिससे राज्य में प्रत्येक गाय, भैंस, बैल की देखभाल सुनिश्चित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए